रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का हुआ समापन

दीप प्रज्जवलित करके आज के कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि मयंक सिंह मेहरा

कालाढूँगी- कालाढूँगी के रामलीला मैदान में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का आज समापन हुआ। समापन उत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुरेश भट्ट और विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया।

महोत्सव के समापन अवसर पर लोकगायिका दीपा नगरकोटि ने अपने सुंदर व मधुर गीतों से सभी दर्शकों का मन मोहा। दीपा नगरकोटि ने कार्यक्रम में अपने गीतों की प्रस्तुति देने का अवसर देने के लिए आदर्श नवयुवक रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। और विशेष रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा का आभार प्रकट किया।
दीपा नगरकोटि के साथ साथ स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करके दर्शकों का शमा बांधे रखा।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुरेश भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के प्रोग्रामों का आयोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने दर्शकों से अनुरोध किया की अपने बच्चों को उत्तराखंड की संस्कृति के विषय में जरूर बताते रहना चाहिए जिससे कि इस आधुनिकता के युग में पुरातन संस्कृति को जीवित रखा जा सके।

विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति उत्तराखंड के त्योहारों को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे और इस तरह के कार्यक्रमों को समय समय पर आयोजित करते रहना होगा। उन्होंने आदर्श नवयुवक रामलीला कमेटी कालाढूँगी को इस महोत्सव को कराने के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह के महोत्सवों को कराने का अनुग्रह किया और कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने वाले इस तरह के हर कार्यक्रमों में वो सदैव रामलीला कमेटी का सहयोग करते रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट, यशवंत सिंह बिष्ट, बृजेश शाह, कैलाश बुधलाकोटि, नीरज तिवारी, जनकराज उप्पल, नंदन टम्टा, कुशल खाती, शावेज आफताब, दीनू सती, पुष्कर खनायत, हरीश मेहरा, कविता वालिया, प्रकाश जोशी, गोपाल बुधलाकोटि, मनोज अधिकारी, भोला, पूरन जोशी, कमल सती, माधवानंद पांडे आदि के साथ हजारों दर्शक उपस्थित थे।

Himfla
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,