अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य खराब कर रही भाजपा : प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रत्यासी

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूँगी – लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्यासी पूरी ताकत के साथ अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने कालाढूँगी में एक सभा को संबोधित किया।

सभा में आम जनता को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील करी। प्रकाश जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर देश के युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है। उन्होंने भाजपा के नैनीताल से लोकसभा प्रत्यासी अजय भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि अजय भट्ट सिर्फ सांसद ही नही बल्कि देश के रक्षा राज्य मंत्री भी रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वो देश के युवाओं को सही योजना के साथ रोजगार दें ना कि अग्निवीर जैसी योजना बनाकर युवाओं के भविष्य को खराब न करें। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि निवर्तमान सांसद अजय भट्ट अपनी सांसद निधि को आधे से भी कम खर्च कर सके। जिससे क्षेत्र का विकास नही हो सका और सांसद निधि को वापिस भेजना पड़ा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में जनता को महंगाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही दिया। इसे साथ ही उन्होंने कालाढूँगी के चकलुवा क्षेत्र में लगने वाली एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध करने वाले ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगर फैक्ट्री का मानकों के विपरीत निर्माण कार्य हो रहा है तो कांग्रेस सरकार आने के बाद एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण कार्य को रुकवाया जायेगा।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेता और समाजसेवी योगेश जोशी को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई। योगेश जोशी का आम समाज में अच्छा प्रभाव होने से कांग्रेस प्रत्यासी को चुनाव में अच्छे वोटों का लाभ मिलने की संभावना है। योगेश जोशी के साथ उनके सेकडों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, योगेश जोशी, दीप सती, विक्रम सामंत, अर्णव कंबोज, कमल अधिकारी, प्रणव कंबोज, दिपेश जलाल और सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Himfla
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,