![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/09/40896199-4814-4167-b969-45ad157dec96-1.jpg)
हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी दी।
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220906-WA0228.jpg)
संगीता कनोजिया बीते 26 अप्रैल को लक्सर से हरिद्वार आते हुए एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी जिसमे उनके चालक गोविंद राम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी वही एस डी एम संगीता कनोजिया को गंभीर हालत में AIIMS ऋषिकेश में भर्ती किया गया था जहाँ उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, आज सुबह 10 बजे उन्होंने अस्पताल मे अपनी आखरी साँस ली।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)