उत्तरकाशी मे निम की टीम के साथ द्रौपदी का डाँडा मे हुए हादसे में अल्मोड़ा का युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट पुत्र डी एस बिष्ट भी लापता है। अजय शरू से ही पर्वतारोहण का शौकीन रहा है और अल्मोड़ा के ही कसार देवी क्षेत्र मे कैफ़े भी चलता था।
अजय के पिता का अल्मोड़ा शहर मे नागराज होटल है।
32 वर्षीय अजय की इसी साल अप्रैल में शादी हुई थी।
अजय ने 12वी तक कि पढ़ाई आर्मी स्कूल अल्मोड़ा से करी वही स्तानक SAS मोहाली से किया, इसी साल इसका विवाह अल्मोड़ा निवासी सिल्का सिंह नेगी से हुआ था।
अजय ने निम से एडवेंचर मे एडवांस कोर्स करने के लिये संस्थान में दाखिला लिया था।
शुरू से ही मेहनती अजय ने 3 साल पहले ही अपना कैफ़े का संचालन शुरू किया था साथ ही वो ग्रुप के साथ भी साहसिक पर्यटन की गतिविधियां करता था।
इस हिमस्खलन के दौरान अजय उन 28 लोगो मे शामिल था जो लापता हुए थी, इस घटना के बाद जब परिवारजनों को अजय की गुमशुदगी का पता चला तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन अजय की जानकारी लेने उत्तरकाशी रवाना हो गये है जहाँ अभी तक उसकी कोई जानकारी नही मिली है। इस घटना के बाद अजय के परिवाजनों, इष्टमित्रों द्वारा उसकी सही सलामती की प्रार्थना कर रहे है।
uksangam.in अजय बिष्ट की सलामती की प्रार्थना करता है और दुख की इस घड़ी में परिवाजनों को संवेदना प्रकट करता है।