![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/10/20231004_113040-780x470.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
सिक्किम से एक परेशान करने वाली खबर:सेना के 23 जवान लापता।
उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। अचानक आई इस बाढ़ के कारण सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
सेना के कैम्प उखड़े, 41 गाड़ियां डूबी।
तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फुट बढ़ा।
बादल फटने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों को किया अलर्ट
ल्होनक झील पर बादल फटने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया। गाज़ोलडोबा, दोमोहनी, मेखलीगंज, घीश, और बांग्लादेश के निचले इलाके ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इन इलाकों को खासतौर पर अलर्ट किया गया। उधर, मेलि में नेशनल हाइवे-10 पूरी तरह से बह गया है। झील के फटने से फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रशासन अपने स्तर पर चौकसी बरत रहा है ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके।
ख़बरों के मुताबिक ल्होनक झील फटने से निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा है। वहीं तीस्ता नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)