![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/04/20230412_115055-780x470.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार को सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई।
बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ,आज तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोग हताहत हुए। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। QAT द्वार सर्च ऑपरेशन जारी है
राज्य पुलिस ने इसे ‘‘आपस में हुई गोलीबारी’’ की घटना बताया है।पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।’’इससे पहले सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए।सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली। त्वरित प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय हो गए और इलाके को घेर लिया।’’सेना के मुताबिक, मौके पर तलाश अभियान अभी जारी है। सेना ने कहा, ‘‘गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।’’
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)