लोहाघाट में एनयूजे, उत्तराखंड की चंपावत कार्यकारिणी का पुनर्गठन, जगदीश पुनः बने जिलाध्यक्ष



लोहाघाट। नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जगदीश राय को पांचवी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान संगठन की ओर से स्कूलों और नगर में लोगों को तिरंगे झंडे वितरित किए गए।
रविवार को लोनिवि विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष जगदीश राय की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को शासन स्तर पर ले जाने का पूरा भरोसा दिया। वक्ताओं ने एनयूजे की अवधारणा और संगठन की ओर से किए गए कार्यों को बताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश बिष्ट ने पत्रकारों को मान्यता देने की मांग उठाई। कार्यकारिणी के गठन में जगदीश राय जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष गौरी शंकर पंत और दिनेश भट्ट, महामंत्री नवल किशोर जोशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश भट्ट,सचिव जगदीश जोशी, महासचिव नकुल पंत, संयुक्त सचिव भगवान राम, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बिष्ट, विधि प्रकोष्ठ मनोज कुमार राय, प्रचार मंत्री सुरेश गड़कोटी, सुरेश जोशी, संरक्षक मंडल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र लडवाल, गिरीश बिष्ट, विनोद चतुर्वेदी, सदस्य कमलेश चन्द्र, नवनीत गहतोड़ी, नरेश सिंह को चुना गया।

Himfla
Ad

Pahadi Bhula

Author has been into the media industry since 2012 and has been a supporter of free speech, in the world of digitization its really hard to find out fake news among the truth and we aim to bring the truth to the world.