
75वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरा देश अपने अपने तरीके से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है हर कोई इन पलों पर कुछ विशेष कार्य कर यादगार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।रॉबिन हुड आर्मी हल्द्वानी द्वारा अपने मिशन 75 के चलते तीनपनी बायपास, हल्द्वानी में 250 से अधिक जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध करवाया।

शहर के जरूरत मंद लोगों को जिसको ठीक ढंग से अच्छा भोजन उपलब्ध नही हो पाता है, ऐसे लोगो को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए जुलाई, 2022 में रॉबिन हुड आर्मी, हल्द्वानी में लॉन्च हुई, जिसके बाद “रॉबिन्स” की मदद से कई लोगो को भोजन दे कर उनकी भूख मिटाई गई । रॉबिन हुड आर्मी एक जीरो फंड स्वयंसेवी संगठन है जो जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए रेस्तरां और समुदायों से अधिशेष भोजन प्राप्त करने के लिए काम करती है।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर रॉबिन हुड आर्मी द्वारा देशव्यापी अभियान मिशन 75 शुरू किया है, जिसके तहत देश भर में 360 से अधिक शहरो मे रॉबिन हुड आर्मी द्वारा कई लोगों का इलाज कराया गया और उनकी जिंदगी सवारी रॉबिन हुड आर्मी द्वारा कई शहरो में गरीब लोगो को भोजन और राशन दिया गया। भारत की आज़ादी की 75वी वर्षगाठ पर मिशन 75 से देश के प्रत्येक शहर में 75 लोगो को सशक्त कर उनकी जिन्दगी मे कुछ बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान 01 अगस्त 2022 से शुरू करा गया है जो 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा। वर्तमान मे रॉबिन हुड आर्मी भारत से शुरु होकर अब 13 से ज्यादा देशों में लोगों की भूख मिटाने के लिए तत्पर प्रयास कर रही है।

रॉबिन हुड आर्मी, हल्द्वानी मे हमारे “रॉबिन्स” बड़े पैमाने पर छात्र और युवा कामकाजी पेशेवर हैं हर कोई अपने खाली समय में इस कार्य में सहयोग करते हैं। हर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करते हैं उनमें बेघर परिवार, अनाथालय, सार्वजनिक अस्पतालों, गरीब बस्तीयो का क्षेत्र और वृद्धाश्रम के मरीज शामिल हैं। बेहतरीन पार्टनरशिप व स्पॉन्सर के साथ रॉबिन हुड आर्मी लगातार लोगो की मदद कर रही है। साथ ही साथ 15 अगस्त को अपने इस मिशन को अंजाम देते हुए देश भर के रॉबिंस ने एक साथ ध्वजारोहण और उत्सव मनाने का फैसला लिया है।

यह एक नॉन फंड ऑर्गेनाइजेशन है, जो जरूरत मंद की भूख मिटाने के लिए काम करती है।
हल्द्वानी में सूरज जोशी, देवेश पाठक और चंदन सिंह इस अभियान / ड्राइव के स्पॉन्सर रहे, जिनके अन्नदान से बहुत लोगो को भोजन प्राप्त हुआ।
इस अभियान/ड्राइव में लेखनी अग्रवाल, राकेश सिंह रावत, दिपांशु अपार, अमन, आशीष, तनिशा आदि रॉबिंस मौजूद रहे।
इनसे जुड़ने या संपर्क करने के लिए वेबसाइट www.robinhoodarmy.com/join-now पर जाए और अगर कोई भी खाद्यान्न सामग्री दान करने के लिए www.robinhoodarmy.com/sharefood पर जाए।


