

कालाढूंगी नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने अपने चुनाव प्रचार में तेजी लानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस प्रत्याशी भावना सती ने वार्ड नम्बर एक में चुनाव प्रचार किया। उनके साथ सैकडों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ प्रचार किया।
भावना सती ने कहा कि कालाढूंगी की जनता से उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कालाढूंगी में जो काम उनके पति और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती ने करवाए उसके बाद नगर क्षेत्र में किसी भी तरह के विकास कार्य नही हुए हैं, उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नगर पालिका में जो ग्रामीण क्षेत्र को जोडा गया है उसके विकास के लिए वो जल्दी से जल्दी प्रयास करेंगी।
चुनाव प्रचार में भावना सती के साथ रेखा, पूजा, विमला, हेमा, दीप चंद्र सती, पंकज सती, पूरन सती, सारांश, विक्रम सामंत, प्रताप बिष्ट, प्रकाश जोशी, नवीन शर्मा, अजय, रमेश, बबलू, नंदन, जय आदि सेकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


