उत्तराखंड: हल्द्वानी मे महिला चेन स्नैचर गैंग गिरफ्तार, सभी गोरखपुर के।

आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 महिलाओं एवं एक नाबालिक लड़की को मुखानी पुलिस एवं एसओजी ने किया गिरफ्तार

संक्षिप्त विवरण:-

            श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा क्षेत्र में चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी श्री भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ सिटी हल्द्वानी पर्यवेक्षण में श्री रमेश सिंह बोरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई चेन स्नेचिंग एवं लूट की घटनाओं के तत्काल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा एसओजी नैनीताल को उक्त टीम में सम्मिलित किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
गठित पुलिस टीम एवं एसओजी नैनीताल द्वारा क्षेत्र में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों का भली-भांति अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किए गए।
फल स्वरूप चैन स्नैचिंग रूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले
एक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
उक्त गिरोह में कुल 04 महिलायें व नाबालिक लड़की सरिता देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी श्री राजेश चमार, – सुनीता देवी उम्र-30 वर्ष पत्नी श्री विजय कुमार, 03-अन्तिमा देवी उम्र-19 वर्ष पत्नी श्री गिद्धन चमार, 04- मंजू देवी उम्र-25 वर्ष पत्नी अर्जुन चमार निवासीगण- ग्राम बंजाराह पो0 साउखोर, थाना बडहलगंज तह0 गोला, जिला-गोरखपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया व एक बालिका 05- नाबालिक उम्र-12 वर्ष निवासी उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया।
महिला कांस्टेबल के द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ व उनकी तलाशी ली गयी तो 1- सरिता देवी उपरोक्त के पर्स से एक सोने की चैन जो हुक से एक सिरे से टूटी हुई है बरामद हुई। 2- अन्तिमा देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने की चैन व 3- मंजू देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का बरामद हुए. बरामदा माल को वादिनी गणों को दिखाने पर उक्त अभियुक्ताओं से बरामदा माल थाना हाजा में पंजीकृत FIR NO-159/22 धारा-379/120B/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात, FIR NO-251/22 धारा-356/120B/411 भा0द0वि0 व FIR NO-252/22 धारा-356/120B/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात से सम्बन्धित होना पाया गया। उपरोक्त महिलाओं से मौके पर चोरी का माल बरामद होने व सभी महिलाओं द्वारा विधि विवादित किशोरी रवीना उपरोक्त को साथ लेकर संयुक्त रुप से लगातार षटयन्त्र रचकर व योजना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

बरामद माल:-
1- 02 सोने की चैन
2- एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का
पुलिस टीम मुखानी-

1- थानाध्यक्ष श्री रमेश सिंह बोहरा
2- उ0नि0 श्री सुनील गोस्वामी,
3- उ0नि0 श्री सोमेन्द्र सिंह 4- उ0नि0 श्री अनिल कुमार 5- कानि0 चन्दन सिंह
6- कानि0 एहसान अली, 7- म0कानि0 भावना जोशी, 8- म0कानि0 हंसी सामन्त, 9- म0कानि0 रेखा अधिकारी
10- कानि0 इसरार नबी कोतवाली हल्द्वानी

टीम-2- SOG

1- प्रभारी श्री राजवीर सिंह नेगी,
2- कानि0 कुन्दन कठायत, 3- कानि0 अशोक रावत, 4- कानि0 त्रिलोक रौतेला,
5- कानि0 दिनेश नगरकोटी
6- सर्विलांस सैल से कानि0 अनिल गिरी

Himfla
Ad

Pahadi Bhula

Author has been into the media industry since 2012 and has been a supporter of free speech, in the world of digitization its really hard to find out fake news among the truth and we aim to bring the truth to the world.