![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं।राजनाथ सिंह देहरादून आर्मी एरिया में सेना के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।साथ ही राजनाथ सिंह बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे।
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/10/Screenshot_2022-10-04-08-26-11-47_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 3 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उन्हें रिसीव करेंगे।इस दौरान एयरपोर्ट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट करेंगे। उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून में मौजूद रक्षा मंत्रालय के निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून गढ़ी कैंट में मौजूद आर्मी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 5 अक्टूबर को सुबह राजनाथ सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। इस दौरान वो उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)