उत्तराखंड:मुख्यमंत्री की कुमाऊं को सौगात, मैदान से पहाड़ यात्रा में जाम से मिलेगा निजात।

Ad
ख़बर शेयर करें -

पहाड़ से मैदान का सफर अब आसान हो जाएगा पिछले कई महीनों से रानीबाग पुल की जर्जर हालत के चलते हल्द्वानी से पहाड़ों की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रानीबाग का यह पुल पूरे कुमाऊं को मैदान से जोड़ता है। पुल पर यातायात सुचारू होने से कुमाऊं की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब सुविधा मिलेगी।


कुमाऊं की लाखों की जनता सहित भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, लोहाघाट, पिथौरागढ़ से आने जाने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। अब तक रानीबाग पुल में पहाड़ जाने वाले यात्रियों को घंटे घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता था लेकिन अब पहाड़ जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

बताते चलें कि बीते साल जुलाई में भारी वर्षा के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब एक साल से पुल की इस स्थिति से हल्द्वानी से भीमताल-भवाली जाने वाले लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। निर्माण कार्य शुरू हुआ और वर्ष 2022 की शुरुआत में ही इस पुल पर आवागमन चालू करने का लक्ष्य भी रखा गया था। लेकिन आपदा के चलते यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका और निर्माण कार्य रुक गया था। अंततः आज यह पुल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनता को समर्पित कर दिया है।

Himfla
Ad
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *