उत्तराखंड: भू-कानून पर गठित कमेटी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सुपुर्द,जल्द हो सकता है बड़ा फैसला।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भू कानून की मांग पुरजोर तरीके से उठी थी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार इस पर गंभीर है औऱ जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा।रविवार को कुमाऊं दौरे के दौराव बागेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भू-कानून कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इस पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जा रहा है। जल्द ही भू-कानून लागू कर दिया जाएगा।इसके एक दिन बाद ही आज देहरादून में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भू-कानून कमेटी के सदस्यों ने धामी से मुलाकात कर उन्हें भू कानीन से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भू-कानून कमेटी के सदस्यों ने भेंट करते हुए इससे संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। हमारी सरकार उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। भू-कानून से संबंधित हम सभी पक्षों की राय लेते हुए प्रदेश के विकास व प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु निर्णय लेंगे।

Himfla
Ad