उत्तराखंड: राष्ट्रपति पुलिस पदक और राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे ये पुलिस कर्मी।

सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेजप्रकाश देवरानी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। यह पदक किसी भी पुलिस अधिकारी को राष्ट्र के लिए उसकी सेवा के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इससे पहले उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2016 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2013 और 2018 में उत्कृष्ट जांच के लिए सीबीआई दिवस पुरस्कार, 2019 में दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक, 08 प्रशंसा पत्र, 60 प्रशस्ति प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

तेजप्रकाश देवरानी -सीबीआई पुलिस उपाधीक्षक।

वहीं, उत्तराखंड पुलिस के छह कर्मियों को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा रहा है। ये सम्मान स्वाधीनता दिवस के दिन 15 अगस्त को दिया जाएगा। सीबीआई में अपने काम के दौरान देवरानी ने सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों द्वारा संदर्भित एवम अन्य मामलों की सफलतापूर्वक जांच की है। इसमें ग्रेटर नोएडा भूमि घोटाला मामले, देहरादून न्यायाधीश क्वार्टर घोटाला, गाजियाबाद पीएफ घोटाला, उत्तर प्रदेश का एनआरएचएम घोटाला और दिल्ली का आयकर रिफंड घोटाला शामिल हैं। तेजप्रकाश देवरानी मूल रूप से ग्राम देवराणा, ब्लॉक यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं। देहरादून में उनका आवास साकेत कॉलोनी, ब्लॉक-ए, अजबपुर कलां में है। वर्तमान में वह सीबीआई, नई दिल्ली में डीएसपी (नीति) के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी श्रीमती तृप्ति देवरानी बतौर सहायक अध्‍यापाक, ग्राम-कोठा, संकुल-कोरुवा, कालसी देहरादून में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार और साथी कर्मचारियों / अधिकारियों के सहयोग को दिया है।

विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक ‌


भारत के राष्ट्रपति की ओर से स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर छह पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
1-गिरिजा शंकर पांडे पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”(05)
1.कमल सिंह पवार पुलिस उपाधीक्षक, एसडीआरएफ उत्तराखंड
2.विजय थापा, पुलिस उपाधीक्षक, उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा नैनीताल
3.विजेंद्र दत्त डोभाल,अपर पुलिस अधीक्षक,जनपद टिहरी गढ़वाल
4.शुक्रलाल,दल नायक,31 वीं वाहिनी पीएसी ,रुद्रपुर
5.पूरन चंद्र पंत,उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी

Himfla
Ad