उत्तराखंड:यहां आजादी का अमृत महोत्सव बदला मातम मे, करंट लगने से मौत।

आज शनिवार को सुबह उत्तराखंड के रूड़की मंगलौर में आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी के दौरान बिजली के पोल पर तिरंगा बांध रहे नगरपालिका के एक कर्मचारी वसीम मलिक की करंट लगने से मौत हो गई।



हादसे का शिकार हुआ वसीम नगरपालिका मंगलौर में संविदा पर विद्युत कर्मचारी के तौर पर तैनात था। आज शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत वसीम विद्युत पोल पर झंडा बांध रहा था। उसी दौरान वसीम को करंट लगा तो वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे मंगलौर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

Himfla
Ad