आज है वर्ल्ड टूरिज्म डे, यहाँ से लीजिए इसके विषय में कुछ खास और रोचक जानकारी

Image Courtesy : Google

नीरज तिवारी

Neeraj Tiwari

WORLD TOURISM DAY
दुनिया भर के लोगों को दुनियाभर में घूमना पसंद होता है, परंतु हर व्यक्ति हर जगह नहीं घूम पाता है। क्या आपको पता है घूमने का भी एक अंतरराष्ट्रीय दिन होता है, जी हाँ आपने सही पढ़ा। घूमने का ये दिन पूरी दुनिया में हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर व्यक्ति के जीवन और राष्ट्र के विकास में पर्यटन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हमारे सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए पर्यटन बहुत जरूरी है। खासकर विकासशील देशों में पर्यटन रोजगार सृजन का मूल स्रोत बन गया है।

Image Courtesy: Google

भारत में पर्यटन बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पर्यटन से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है तो सरकार भी आर्थिक रूप से मजबूत होती है। दुनियाभर की तरह ही भारत में भी विश्व पर्यटन दिवस को मनाया जाता है, ताकि लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें पर्यटन के लाभ और महत्व के बारे में बताया जा सके।

आईए जानते हैं कि कैसे हुई विश्व पर्यटन दिवस की शुरूआत:

27 सितंबर 1970 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nation World Tourism Organisation) के संविधान को अपनाया गया था जिसके ठीक 10 साल बाद 1980 में इस दिन को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा कर दी गई। विश्व पर्यटन संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की ही एक अंगीकृत संस्था है जिसकी स्थापना साल 1976 में हुई थी। इस संस्था का मुख्यालय मेड्रिड स्पेन में है। लेकिन इसको बनाने का संविधान 27 सितंबर 1970 को ही पारित हुआ था जिस कारण इस दिन हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। साल 1969 में पर्यटन के बढ़ते हुए रुझानों और महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन UNWTO ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाने का निर्णय लिया और तब से आज तक हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

Image Courtesy: Google

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस:

क्या आपको पता है कि विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है, नहीं पता तो आईये जानते हैं कि विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है। पर्यटन की भूमिका सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। खासकर एक विकासशील देश के लिए पर्यटन को राजस्व और रोजगार सृजन का स्रोत माना जाता है। आर्थिक रूप से पर्यटन की भूमिका एक विकासशील देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह विकासशील देशों की आय का प्रमुख स्रोत है जिसके बल पर विकासशील देश अपने नागरिकों के लिए रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करता है। इसलिए विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

क्या है इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम:

हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की एक थीम (theme) रखी जाती है, जिसे हर आने वाले वर्ष में बदला जाता है।
इस वर्ष 2022 में विश्व पर्यटन संगठन द्वारा Rethinking Tourism यानी की पर्यटन पर पुनर्विचार को थीम के रूप में रखा गया है। जबकि साल 2021 में इसकी थीम पर्यटन और ग्रामीण विकास थी।

Image Courtesy: Google

तो देखा आपने आपके घूमने का भी एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। वैसे बेरोजगार युवा और बारहवीं पास युवक युवतियाँ इस पर्यटन के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। इसलिए लिए आपको कुछ विदेशी भाषा की जानकारी होनी चाहिए या फिर अंग्रेजी भाषा में आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए। इस साथ ही आपको इतिहास, भूगोल, साहित्य, पर्यावरण, जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान का भी अच्छा खासा ज्ञान होना चाहिए।

Himfla
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,