लोहाघाट में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनयूजे द्वारा लोगों को तिरंगा वितरित किया।

Ad
ख़बर शेयर करें -

एनयूजे ने लोहाघाट में तिरंगे का वितरण किया
लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की चम्पावत इकाई ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर के लोगों को तिरंगा वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों में देश भक्ति की अलख जगाई।



बुधवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र राय के साथ यूनियन के सदस्यों ने नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार, मीना बाजार, ठाड़ाढुंगा वार्ड आदि क्षेत्रों ने तिरंगे का वितरण किया। यूनियन के सदस्यों ने लोगों को देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को याद किया। इस दौरान यूनियन ने उत्तराखंड के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर कालू सिंह माहरा के साथ अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। इस मौके पर नवल किशोर जोशी, गौरी शंकर पंत, प्रकाश भट्ट, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Himfla
Ad
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *