भाजपा मंडल कार्यकरिणी की बैठक का हुआ आयोजन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रहे उपस्थित।

Ad
ख़बर शेयर करें -

रिपोर्टर – नीरज तिवारी / कालाढूँगी में भाजपा की मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद नैनीताल अजय भट्ट, विशिष्ट अतिथि विधायक कालाढूँगी बंशीधर भगत और मुख्य वक्ता पूर्व विधायक लालकुआँ नवीन चंद्र दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्युरा, व पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपाली कन्याल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा के इस मंडल स्तर के कार्यक्रम में नई गठित कार्यकारिणी को प्रोत्साहित किया गया, अतिथियों द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया।


रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसीलिए भाजपा विश्व की नम्बर 1 राजनीतिक पार्टी बनी हुई है। भाजपा में आम कार्यकर्ता हो या कोई राष्ट्रीय स्तर के पद का नेता सभी को एक समान सम्मान मिलता है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करके आगामी चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीताने का की अपील करी।

विधायक कालाढूँगी बंशीधर भगत ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनसे भाजपा में नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत करने को कहा। विधायक भगत ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत के साथ फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। जिसकी शुरुआत आने वाले 8-10 दिनों में युवाओं का एक विशाल कार्यक्रम हल्द्वानी में काराकर की जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्य वक्ता पूर्व विधायक लालकुआं नवीन दुम्का ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा आमजन को भाजपा से जोड़ना होगा जिसे आगामी चुनावों में भाजपा को और अधिक सीटें प्राप्त हो सकें।

कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा कालाढूँगी मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन पांडे, अनुसूचित जाति अध्यक्ष भुवन टम्टा, ओ बी सी अध्यक्ष गिरीश गोश्वामी, मंडल महामंत्री हरीश मेहरा व विनोद बुधलाकोटि, उपाध्यक्ष कुंदन जंतवाल, कोषाध्यक्ष हरीश कनवाल, चैयरमेन पुष्कर कत्यूरपू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता दीपाली कन्याल, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता शाह, रेखा गुप्ता, दुर्गा देवी, कविता वालिया, आरती टम्टा, तारा चंद्र पांडे, जसविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, विक्रम कार्की, श्याम दत्त रखोलिया, भगवान कुमटिया, दीवान सिंह बिष्ट, गोपाल बुधलाकोटि, ललित कांडपाल, किशन बण गोश्वामी आदि लोग उपस्थित थे।

Himfla
Ad
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *