संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने वृक्षारोपण कर घर-घर तिरंगा घर घर पौधा अभियान का किया समापन।

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर 9 अगस्त (अगस्त क्रांति) से 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक चलाए जा रहे (घर-घर तिरंगा घर-घर पौधा) अभियान का समापन नैनीताल में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर व देहरादून में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक बंसीधर तिवारी ने पौधा लगाकर किया। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पिथौरागढ़ में झंडारोहण के बाद कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय के कर्मचारियों ने घंटाघर से लंदन फोर्ट तक ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकालकर लंदन फोर्ट परिसर में तिरंगे के साथ पौधारोपण कर समापन किया।

महासंघ के अध्यक्ष गुरुरानी ने कहा कि राज्य में चाहे कर्मचारी संगठन हो या अन्य संगठन हो या सरकारी एजेंसी हो जो कार्य उनके संगठन द्वारा किया गया वह किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास के कर्मचारियों ने जहां उच्च हिमालई क्षेत्रों में श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, कैलाश मानसरोवर यात्रा स्थित 10000 फीट की ऊंचाई पर गुजी व काला पानी, पिंडारी मार्ग स्थित खाती कैंप, मुनस्यारी में 10000 फीट के ऊंचाई में स्थित खलिया टॉप मैं भी तिरंगे के साथ पौधारोपण किया गया। इसके अलावा निगम की सभी इकाइयों में कर्मचारियों ने पौधारोपण किया स्वच्छता अभियान भी चलाया रैली निकाली। उन्होंने कहा एक सप्ताह तक चले अभियान में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे निगम कर्मचारियों द्वारा रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी इन पौधों का संरक्षण करेंगे ।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण के लिए आंदोलन के साथ पौधारोपण किए जाते रहे हैं। गुरुरानी ने दोनों निगमों के सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए पिथौरागढ़ के कर्मचारियों द्वारा जो ऐतिहासिक रैली निकाली उसके लिए भी सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है ।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती उषा राणा मंजू बिष्ट अंजना मेहता पुष्पा धामी, सरोज, रजनी थापा, तुलसी देवी, हंशी, रचना, आनंद पाठक, त्रिभुवन पुनेठा, जीवन पुनेठा ,नरेंद्र थापा, कौशल, भूपेश मनोला ,दयाल सिंह , हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह, हिमांशु, नीरज ,पवन, गोपाल बिष्ट , सहित निगम कर्मी उपस्थित थे।

Himfla
Ad