![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/03/images-2-1-639x470.jpeg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
“तंत्रमंत्र से नही घर में आपसी मेलभाव से होता है कष्ट दूर” यह छोटी से बात शायद आज भी समाज को समझ नही आती और वो अंधविश्वास का शिकार हो जाते है, ऐसा ही एक मामला आया है उत्तराखंड के रुड़की से जहा अंबाला की महिला ने रुड़की के तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
अंबाला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अंबाला की एक महिला ने एक तांत्रिक पर यह आरोप लगाया है कि तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस में महिला ने तहरीर देकर बताया कि तांत्रिक ने उसे घर से सारे कष्ट दूर करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने तांत्रिक पर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला?
महिला ने पिछले साल नवंबर में एक विज्ञापन देखा था जिसमें एक तांत्रिक यह दावा कर रहा था कि वह घर के सारे कष्ट दूर कर सकता है। विज्ञापन में तांत्रिक का फोन नंबर भी दिया गया था जिस पर फोन करके महिला ने तांत्रिक से संपर्क किया था। जिसके बाद तांत्रिक ने महिला को रुड़की आने के लिए कहा। जब महिला सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक के पास पहुंची तो तांत्रिक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म जैसा घिनोंना काम किया। महिलो ने तांत्रिक पर यह भी आरोप लगाया है कि तांत्रिक ने दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया था।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)