![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/11/FB_IMG_1698897024564.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
देहरादून/गैरसैण- वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनलिस्ट यूनियन जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जोध सिंह रावत का बीती रात असमय निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई। 65 वर्षीय रावत पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक लेखनी को लेकर प्रसिद्ध थे।
कुछ माह पूर्व उन्हें हार्ट अटैक हुआ था, तभी से वे देहरादून में रहकर अपना उपचार करा रहे थे। श्री रावत गैरसैण में दैनिक जागरण के संवाददाता थे। उनके असामयिक निधन पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) गहरा दुख व शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में यूनियन प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं संदीप पाण्डे, महासचिव सुनील मेहता, सचिव हरपाल सिंह सैनी एवं गोपालदत्त गुरूरानी, संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय एवं गिरीश सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री पुष्पेन्द्र राणा एवं हयात राम आर्य, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य धनसिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र भट्ट, सुनील शर्मा, अरूण कुमार मोगा, स्वराजपाल, राजकुमार केसरवानी, धर्मानन्द खोलिया, सहित तमाम जिला इकाइयों के अध्यक्ष, नैनीताल की जिलाध्यक्ष दया जोशी, हरिद्वार के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल, बागेश्वर के जिलाध्यक्ष कालिका रावल, चम्पावत के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष डीएस रावत व महासचिव सहि सभी पदाधिकारियों और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की अनुशांगिक इकाइयों ने पदाधिकारी और सदस्यगण शामित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)