दुखद समाचार: पहलगाम बस हादसे में घायल उत्तराखंड का सूबेदार मेजर शहीद।

पहलगाम बस हादसे में बुरी तरह से घायल हुए आईटीबीपी के जवान नंदन सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।उनकी मौत एसकेआईएमएस अस्पताल में हुई नंदन सिंह उत्तराखंड चंपावत के निवासी थे।मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात को दम तोड़ा है। नंदन सिंह हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे।चौथी बटालियन के गंभीर रूप से घायल एएसआई/जीडी नंदन सिंह समेत पहलगाम बस हादसे में अब तक ITBP के 8 जवानों की जान जा चुकी है। 30 से अधिक का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।



पहलगाम बस हादसे में अब तक 8 आईबीपी के जवानों की जान चुकी है और 30 से ज्यादा जवानों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।इस मामले की जानकारी आईटीबीपी ने दी है। नंदन सिंह ने हाल ही में अपने घरवालों से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी।इससे उनके परिजन कम चिंतित थे लेकिन मंगलवार की सुबह जब उन्हें पता चला कि नंदन सिंह नहीं रहे तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


आपको बताते चलें कि नंदन सिंह आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनाथ थे, हादसे के पहले उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा पर लगा दी गई थी। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय उनकी बस 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 30 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे।

इन्ही घायलों में नंदन सिंह भी थे,उन्हें सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं थी। गंभीर रूप से घायल नंदन सिंह का श्रीनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। नंदन सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं और ये लोग पढ़ाई कर रहे हैं।

Himfla
Ad