देर शाम साठु आठु पर्व मनाने गयी उत्तर उजाला के पत्रकार ईश्वरी दत्त भट्ट की माता जी धनुली देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 68 वर्ष की थी अपने पीछे 15 लोगो का भरा भूरा परिवार छोड़ कर चली गयी।
खबर की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया और आनन फानन में चिकित्सीय विमर्श लेने पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
यहाँ बताते चले कि ईश्वरी दत्त भट्ट उत्तर उजाला के उप संपादक एवं नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के नैनीताल इकाई के प्रचार-प्रसार मंत्री है। अंतिम रस्म कल सुबह जागेश्वर घाट में कई जाएगी।
इस दुःखद समाचार के प्राप्त होने पर यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट, अध्यक्ष सुरेश पाठक, महासचिव अरुण मोंगा, नैनीताल जिला अध्यक्ष दया जोशी, चंपावत जिलाध्यक्ष जगदीश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री संदीप पाण्डे, भास्कर मिश्रा, पूरण रूवाली, मनोज जोशी, अरशद अली, शंकर पांडे, हेम लोहनी, भानु बोरा, डी एन खोलिया, दीपक, सक्सेना, ॐ प्रकाश समेत संगठन के सभी सदस्यों द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई।