पूर्णाहुति हवन यज्ञ, विशाल भण्डारे के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बिलाड़ी का समापन, क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की।

बिलाड़ी/बागेश्वर।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का आज पूर्णाहुति हवन यज्ञ और विशाल भण्डारे के साथ समापन हो गया है। आयोजनकर्ताओं ने समस्त ग्रामवासियों क्षेत्रवासियों के कल्याण, खुशहाली की कामना की।

श्री राधाकृष्ण मंदिर बिलाड़ी में चल रहे श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आज समापन हो गया है। बीते कल प्रातः काल कलश यात्रा निकाली गई तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ अखण्ड रामायण पाठ किया गया एवं आयोजन का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें बिलाड़ीA और बिलाड़ी B ने क्रमश प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम बिलाड़ी A को आयोजन कमेटी द्वारा 2100 रूपये की धनराशि एवं द्वितीय स्थान प्राप्त टीम बिलाड़ी B को 1100 रूपये की धनराशि से पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

बीती रात भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें गणेश काण्डपाल एवं संतोंष काण्डपाल द्वारा अपने सुमधुर गायन वादन से कार्यक्रम में आध्यात्मिक रस का प्रवाह किया उपस्थित भक्तों ने रंगारंग भजनों का आनंद लिया।

आज अखण्ड रामायण पाठ के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति हवन यज्ञ कर समस्त ग्रामवासियों क्षेत्रवासियों की खुशहाली और कल्याण की कामना के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय जनों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर प्रवीण कार्की रमेश पंत हरीश लोहनी दयाल कार्की जगदीश सिंह धीरज सिंह प्रकाश लोहनी ललित पंत कमल कार्की भरत कार्की अर्जुन कार्की सोनू पंत जीवन चंद्र पंत गंगा सिंह जीवन सिंह गोविंद सिंह संतोष पाण्डेय शैलेन्द्र कार्की समेत सैकड़ों भक्त शामिल थे

Himfla
Ad