![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
उत्तराखंड में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 4 लोग घायल हो गये। केदारनाथ मार्ग पर हुई इस घटना के बाद क्षेत्र मे अफरातफरी मच गई।
जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैँ। रेस्क्यू टीम द्वारा चारों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड के लिए भेजा गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा हैँ।
वहीं मृतक का नाम धनवीर पुत्र संतू लाल ग्राम – कंडाली जखोली रुद्रप्रयाग का बताया गया हैँ।
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221010-WA0210.jpg)
जानकारी के मुताबिक केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज सुबह 4:00 बजे जंगल चट्टी पुलिस चौकी से 100 मीटर केदारनाथ की तरफ घोड़े वालों का एक टेंट लगा हुआ था जिसमें 5 लोग रह रहे थे। अचानक ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण पत्थर टेंट के ऊपर गिर गये जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। SDRF द्वारा मृतक का शव सोनप्रयाग लाया जा रहा है।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)