एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की फोन पर सूचना मिली थी। फ्लाइट करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मास्को से दिल्ली आ रही जिस फ्लाइट में बम होने की खबर मिली, उसे दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 29 पर उतारा गया। फ्लाइट संख्या SU 232 में बम की सूचना से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट से 386 यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स को उतारा गया। फिलहाल, विमान की सघन तलाशी ली जा रही है।
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप uksangam.in पर पढ़ रहे हैं।