भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी आगामी लोकसभा चुनाव: भगत

रिपोर्टर- नीरज तिवारी
स्थान – कालाढूँगी

केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कालाढूँगी में भाजपा विधानसभा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कालाढूँगी विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि कालाढूँगी विधायक बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश में सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिए 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

कालाढूँगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 400 से ज्यादा सीटों पर विजय दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य जमीनी स्तर पर करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों में बहुत उपलब्धियों को हासिल किया है जिसको भाजपा कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आगामी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत से केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और देश के विकास ओर अधिक गति के साथ करेगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, भाजपा नेता मनोज पाठक, तारा चंद्र पांडे, आनंद दरमवाल, विपिन पांडे, लाखन निगल्टिया, गोपाल बुधलाकोटि, कैलाश बुधलाकोटि, विनोद बुधलाकोटि, दीपक सनवाल, पंकज जोशी, भूपाल टम्टा, जिला पंचायत सदस्य आरती टम्टा, कविता वालिया, जसविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र, हरीश मेहरा, महेंद्र दिगारी, हरीश कनवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन पांडे, अजय, कुंदन, विनोद, विजय, विपिन, दीपक, संध्या, उर्मिला, कविता, दिव्या आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Himfla
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,