![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1692841928719-780x470.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
भारत के चंद्रयान 3 ने कल एक ऐतिहासिक उड़ान भर चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव में उतर एक नया इतिहास रच दिया, दुनियाभर से लोगो ने इस इवेंट को यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से लाइव देखा, वही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ने यूट्यूब में एक नया रिकॉर्ड रच डाला, कल हुए इस ऐतिहासिक पल को 8.06 मिलियन यानी 80लाख से अधिक लोगो ने लाइव देखा, इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्राजील और उत्तरी कोरिया के बीच हुए फुटबाल के पास था, इसे 5.20 मिलियन लोगो द्वारा लाइव देखा गया था। इसरो के इस नए रिकॉर्ड ने भारत के अंतरिक्ष मिशन को दुनियाभर के लोगो को एक नए भारत की तस्वीर दिखा दी है और अब भारत के इसरो को नया मुकाम मिल चुका है। अभी तक इस वीडियो को 69 मिलियन बार देखा जा चुका है। इसके अलावा फेसबुक पर चंद्रयान 3 के लैंडिंग को 1 लाख से अधिक बार शेयर किया गया है, हालाकि इसको कितनी बार देखा गया इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1692841928719-1-1024x863.jpg)
यहां बताते चले की इसरो के यूट्यूब पर 3.97 मिलियन फॉलोअर्स है, वही नासा के 11.2 मिलियन फॉलोअर्स है, वही रूस के ROSCOSMOS के 962k फॉलोअर्स है।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)