2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सातवां पदक, सुशीला देवी ने जूडो 48 किलो वर्ग में भारत के रजत पदक जीता।

Ad
ख़बर शेयर करें -

कमल कवि काण्डपाल।-


बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो 48 किलो भारवर्ग में सुशीला देवी ने रजत पदक अपने नाम किया। यह भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सातवां पदक और तीसरा रजत पदक है। सुशीला से पहले दोनों रजत वेटलिफ्टिंग में आए थे। इससे पहले बिंदियारानी देवी और संकेत ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता था। वहीं, भारत ने अब तक कुल तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।



सुशीला देवी का पदक भारत का आज का पहला पदक है। फाइनल में सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीबोई ने आर्म लॉक के जरिए फंसा दिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुछ देर तक सुशीला मैट पर ही लॉक छुड़ाने की कोशिश करती रहीं।

Himfla
Ad
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *