![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
हाईवे पर वाहन यमुना में समाई, दो लापता, एक घायल।।
उत्तरकाशी 03, सितंबर। दिल्ली – यमुनोत्री हाईवे पर एक वाहन दुघर्टना तीन सौ मीटर गहरी खाई यमुना नदी में गिर गई। जिससे एक लापता हैं जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस रेस्क्यू में जुट गये है।
घटना शनिवार सुबह की है जब नौगांव के तरफ से एन एच-123 पर स्थान चामी से लगभग 300 मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक एमजी हेक्टर वाहन संख्या-यू0के0-07-एफ0सी-1215 जो रोड़ से लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं। उक्त वाहन मे 03 लोग सवार थे। जिसमें से 01 व्यक्ति घायल हुआ है तथा 02 व्यक्ति लापता है पुलिस,108 आपातकालीन सेवा नौगांव, एस0डी0आर0एफ0,टीम रेस्क्यू एवं खोजबीन में लगे हैं। इसके अतिरिक्त लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए देहरादून के डाकपत्थर से एस0डी0आर0एफ गोताखोर की टीम घटना स्थल रवाना हुयी है। पुलिस ने बताया कि यमुना के जल स्तर अधिक होने लापता दो लोगों की बहने के अधिक संभावनाएं हैं। वाहन में सवार देहरादून सेलाकुई के बताये जा रहे हैं।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)