कालाढूँगी में 16 व 17 जनवरी को होगा उत्तरायणी महोत्सव, 15 जनवरी को होगी ब्लॉक स्तरीय मैराथन दौड़

कालाढूँगी – कालाढूँगी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल के द्वारा आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन 16 व 17 जनवरी को किया जाएगा। महोत्सव से एक दिन पहले 15 जनवरी को सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से ब्लॉक स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिला व पुरुष दोनों वर्ग शामिल रहेंगे। जिसमें दोनों वर्गों को अलग अलग प्रथम पुरुस्कार 11000₹, द्वितीय पुरुस्कार 5000₹ व तृतीय पुरुस्कार 3000₹ दिया जाएगा।

महोत्सव के प्रथम दिन 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के बालक व बालिकाओं का ग्रुप प्रतिभाग कर सकता है। उसके बाद दोपहर 2 बजे से कुमाउंनी लोक गायक/गायिका की प्रस्तुति का कार्यक्रम होगा और शाम 6 बजे से बॉलीवुड गायक सनी सिंह और कुमाउंनी गायक इंदर आर्य अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके बाद कुमाउंनी लोकनृत्य कलाकार हर्षिता कोहली ग्रुप अपने नृत्य के दर्शकों को मनमोहक करेंगे।

महोत्सव के दूसरे दिन 17 जनवरी को ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के बालक व बालिकाओं का ग्रुप प्रतिभाग करेगा। उसके बाद 2 बजे से बबल स्टार रोबो विक्रम सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। फिर पुरुस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे से संकल्प खेतवाल ग्रुप की प्रस्तुति और स्टार नाईट में लोक गायिका मेघना चंद्रा और प्रियंका चंद अपने गीतों से दर्शकों का समा बांधेंगे।

महोत्सव के आयोजक कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने बताया कि कालाढूँगी में ये महोत्सव दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही डांस प्रतियोगिता होती है जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार दिये जाते हैं। डांस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रथम पुरुस्कार 11000₹ और स्मृति चिन्ह, द्वितीय पुरुस्कार 5000₹ और स्मृति चिन्ह व तृतीय पुरुस्कार 3000₹ व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की।

महोत्सव आयोजन में ब्लॉक प्रमुख के साथ ही विभिन्न क्षेत्र पंचायतों के सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं जिसमें ज्येष्ठ उप प्रमुख शशि डंगवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख कुलदीप तड़ियाल, जिला अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा सामंत, जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन हीरा बल्लभ बधानि, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार, प्रमोद नेगी, मीना सैनी, तारा चंद्र, राधा देवी, निशा बिष्ट, बाला दत्त, खष्टि कपकोटि, नंदन चौधरी, मनोज बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सीमा कंबोज, प्रकाश सती, चंपा छिमवाल, ग्राम प्रधान महेंद्र मदन बजवाल, महेंद्र बधानि, मुकेश चंद्र आर्य, अनिल चनियाल, पूजा, परमजीत कौर, दीपक गोस्वामी, भागीरथी देऊपा, चंद्र प्रकाश बुढलाकोटि, सरबजीत कौर, दीपिका गोस्वामी, दीप चंद्र तिवारी आदि हैं।

Himfla
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,