बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस ग्रेड पे का मुख्यमंत्री ने निकाला समाधान, नये पद का सृजन

उत्तराखंड पुलिस का काफ़ी से लंबित ग्रेड पे मामले पर आज पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है, और फैसले के तहत उन्होंने पुलिस के जवानों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है।

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि “पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे” इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार ने शासन द्वारा लेकर नर्णय पर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनको विश्वास है कि शासन के इस फैसले से जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा

Himfla
Ad

Pahadi Bhula

Author has been into the media industry since 2012 and has been a supporter of free speech, in the world of digitization its really hard to find out fake news among the truth and we aim to bring the truth to the world.