![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/02/20240209_072044-780x470.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कल हुए उपद्रव में चार लोगों की मौत हो गई है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने दूरभाष पर बताया इस पूरे उपद्र के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कई जवान घायल हुए हैं। कई वाहनों को उपद्रवियों ने आग भी लगाई है। पत्रकारों के भी 7 वाहन उपद्रियो द्वारा जला दिए गए।
अवैध मदरसा और नमाज स्थल तोड़ने पहुंची पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों उपद्रवियों के पत्थरबाजी का शिकार हो गए. इस दौरान जबरदस्त आगजनी हुई. बनभूलपुरा थाने को भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया. उपद्रवियों ने इलाके में खड़ी पुलिस की और प्राइवेट गाड़ियों में आग लगा दी. नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बताया कि इस हिंसा में 4 लोंगों की मौत और 139 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
साथ ही उन्होंने कहा कि उपद्रवियों द्वारा चारों ओर से पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की गई, जिसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी सहित 139 लोग जख्मी हो गए. हिंसा में पत्रकार और नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हुए हैं.
फिलहाल हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई है। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। साथ ही जो भी नुकसान कल की घटना से हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)