गजब: लूडो खेलते खेलते मुलायम सिंह यादव अवैध तरीके से भारत ले आया पाकिस्तानी लड़की, अब हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की लड़की को अवैध तरीके से भारत लाने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है। सोमवार (23 जनवरी 2023) को मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने पाकिस्तानी लड़की को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) भेज दिया है।

मुलायम सिंह यादव अपनी पाकिस्तानी प्रेमिका के साथ

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन लूडो (Online Ludo) खेलने के दौरान मुलायम और पाकिस्तानी लड़की संपर्क में आए। प्यार होने पर मुलायम नेपाल के रास्ते लड़की को भारत ले आया। लड़की ने जब पाकिस्तान में अपने परिजनों से संपर्क किया तो वह एजेंसियों की नजर में आ गई।
पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “मुलायम सिंह यादव एक ऑनलाइन गेम के जरिए पाकिस्तान के हैदराबाद की एक लड़की के संपर्क में आया था। वह एक निजी फर्म में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और ऑनलाइन लूडो खेलने का शौकीन था। पिछले साल वह लड़की के संपर्क में आया था। सितंबर 2022 में नेपाल के रास्ते उसे भारत लाने की योजना बनाई थी।”

डीसीपी ने बताया, “दोनों बेलंदूर थाना क्षेत्र में किराए के घर में रह रहे थे। पाकिस्तानी लड़की को FRRO को सौंप दिया गया है। मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार मुलायम ने लड़की को नेपाल बुलाकर वहीं शादी कर ली थी। फिर नेपाल से बिहार में घुसा। उसके बाद पटना होते हुए बेंगलुरु आ गया।”
इससे पहले एक पाकिस्तानी महिला के उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान बन जाने का मामला सामने आया था। पाकिस्तानी महिला बानो बेग़म एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थी। यहाँ आकर उसने अख्तर अली से निकाह कर लिया और वापस नहीं लौटी। बाद वह एटा के एक गाँव की ग्राम प्रधान भी बन गई।

यहां एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है की क्या भारत मै घुसना इतना आसान है और अगर इस तरीके से भारत मै घुसा जा सकता है तो ना जाने कितने पाकिस्तानी भारत मै अपनी पहचान बदलकर रह रहे होंगे जो भारत के लिए खतरे की घंटी जरूर है।

Himfla
Ad

Pahadi Bhula

Author has been into the media industry since 2012 and has been a supporter of free speech, in the world of digitization its really hard to find out fake news among the truth and we aim to bring the truth to the world.