भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत फिल्म अभिनेता और व्यापार मंडल अध्यक्ष को किया सम्मानित

कालाढूंगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत कालाढूंगी विधानसभा के कालाढूंगी मंडल में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर संपर्क कर मोबाइल नम्बर 9090902024 पर मिस कॉल कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से माननीय मोदी जी के सरकार के 9 साल के कार्यकाल के विषय में चर्चा की और 9 वर्ष में हुए विकास कार्यों के पत्र वितरण किए। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म अभिनेता और व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा के प्रतिष्ठान में पहुंचकर अभिनेता को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

अभिनेता मयंक सिंह मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा देश की तरक्की के लिए जो निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं वो सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद से देश प्रगति की ओर निरन्तर अग्रसर है। उन्होंने आने वाले चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने की अपील करी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बुधलाकोटी, यशवंत सिंह बिष्ट, हरीश मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himfla
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,