राष्ट्रमंडल खेल: नया कीर्तिमान, सुधीर ने रचा इतिहास तो हिमा ने भरी उड़ान

ऐतिहासिक मैडल, भारत के सुधीर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को सातवें स्वर्ण पदक के साथ एक नया इतिहास भी रच दिया, सुधीर पहले भारतीय पैरा खिलाड़ी बने जिन्होंने पॉवरलिफ्टिंग मे राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीता है।
सुधीर ने 134.5 पॉइंट्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भी नया रिकॉर्ड बनाया।


उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है।

सुधीर एक किसान के बेटे है और सोनीपत के लाठ गाँव के रहने वाले है।27 वर्षीय सुधीर ने 212 किलो का वजन उठाकर एक नया कीर्तिमान बनाया है, सुधीर पैरा खेलो मे स्वर्ण पदक लाने वाले पहले भारतीय भी बने।

वहीं भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन में सिंधु और श्रीकांत ने जहां अंतिम 16 में प्रवेश किया, वहीं, हिमा दास ने भी अपनी तेजी से सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत अब तक बर्मिंघम में कुल 20 पदक जीत चुका है।

हिमा ने लगाई दिल जीतने वाली दौड़

भारतीय धवन हिमा दास (Hima Das) ने भी 200 मीटर प्रतियोगिता (200 Meter Competition) में अपनी हीट में 23.42 सेकेंड का समय निकालकर पहला पायदान हासिल किया है। हिमा दास ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है। 22 वर्षीय हिमा दास (Hima Das) पांच महिला स्प्रिंटरों में शुरू से ही सबसे आगे रहीं।

Himfla
Ad

Pahadi Bhula

Author has been into the media industry since 2012 and has been a supporter of free speech, in the world of digitization its really hard to find out fake news among the truth and we aim to bring the truth to the world.