राष्ट्रमंडल खेल: आठवें दिन पदकों की बारिश,कुछ नतीजे निराशाजनक भी,कुल 26 पदकों के साथ भारत पांचवें स्थान पर।

भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आठवां दिन पदकों कि बारिश लेकर आया। आठवें दिन कुश्ती की शुरुआत हुई और भारत के कई दिग्गज एथलीट्स इसमें दांव-पेंच लगाने के लिए मैट पर उतरे। भारतीय फैंस को शुक्रवार को पदक आने की उम्मीद तो थी, लेकिन सिर्फ पदक आए नहीं, बल्कि पदकों की बारिश हुई। भारत ने शुक्रवार को तीन स्वर्ण, एक और दो कांस्य समेत कुश्ती में कुल छह पदक जीते। इससे भारत के कुल पदकों की संख्या 26 पहुंच गई है। पदक तालिका में भारतीय टीम फिलहाल पांचवें नंबर पर है। हालांकि, आठवें दिन भारत के लिए कुछ निराशाजनक नतीजे भी सामने आए। 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन रहीं टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। इससे एक स्वर्ण की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई। अब महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी।

हालांकि, आठवें दिन भारत के लिए कुछ निराशाजनक नतीजे भी सामने आए। 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन रहीं टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। इससे एक स्वर्ण की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई। अब महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी।

पहलवान बजरंग पूनिया ने दिखाया बल, जीता स्वर्ण, पहलवान साक्षी मलिक ने रचा इतिहास, स्वर्ण पदक अपने नाम किया,पहलवान दीपक पूनिया ने पाकिस्तानी पहलवान को चित कर जीता स्वर्ण पहलवान अंशु मलिक ने जीता। रजत पदक,पहलवान दिव्या काकरन ने जीता कांस्य
पहलवान मोहित ग्रेवाल ने भी कांस्य पदक जीता।
2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा बाहर।
हिमा दास 200 मीटर स्प्रिंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं।
भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी।
भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना का मेडल पक्का
भारतीय रिले टीम फाइनल में
शरत कमल प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
लॉन बॉल्स में भारत फाइनल में पहुंचा।

Himfla
Ad