Commonwealth games:एतिहासिक राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार भारतीय महिला टीम द्वारा लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, तो पुरुषों ने टेबल टेनिस फाइनल में जीता स्वर्ण पदक।

Ad
ख़बर शेयर करें -

कमल कवि काण्डपाल।


बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने एतिहासिक विजय दर्ज करते हुए पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की चौकड़ी शामिल है। चारों ने मिलकर पहले सेमीफाइनल में मजबूत न्यूजीलैंड को बाहर किया और फिर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हरा दिया। भारत का लॉन बॉल में यह पहला पदक है

कॉमनवेल्थ खेलों में पुरुषों के टेबल टेनिस फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक जीता है।
राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक भारत के खाते में 5 स्वर्ण,4 रजत,3 कांस्य सहित 12 पदक आ चुके हैं।

लॉन बाउल्स में भारतीय महिला टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के बाद एवं पुरूष टेबल टेनिस विजेता टीम के खिलाड़ियों के घर जश्न का माहौल है।

Himfla
Ad
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *