![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है। रविवार देर रात कॉमनवेल्थ 2022 के तीसरे दिन भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक आ गया। इस बार स्वर्ण पदक 20 वर्षीय भारतीय सेना के हवलदार अंचिता शेउली ने नया रिकॉर्ड बनाकर हासिल किया।
अचिंता ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो भार सहित कुल 313 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
स्नैच राउंड में अंचित ने वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी, पहले राउंड में 137 उठाने के बाद दूसरे राउंड में अंचित 140 किलो का वजन सफलतापूर्वक नही उठा पाये लेकिन दूसरे एटेम्पट मे उन्होंने 140 किलो भार उठाकर एक नया राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बना दिया, अंचित यही नही रुके और तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो वजन उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/20220801_075137.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/20220801_075127.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/20220801_075119.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/20220801_075104.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/20220801_075107.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/20220801_075110.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/20220801_075050.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/20220801_075036.jpg)
ये राष्ट्रमंडल खेलों का एक नया रिकॉर्ड है जिसको तोड़ना आने वाले दिनों में मुश्किल ही है। यहाँ बताते चले कि यह अंचित का पहला राष्ट्रमंडल खेल है और अपने पहले ही मैच में अंचित ने ये कारनामा कर दुनिया को अपने आने की जोरदार धमक दी है।
इस उपलब्धि पर भारतीय सेना से अंचित को बधाई दी है।
अचिंता शेउली से पहले टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिननुंगा ने भारत को भारोत्तोलन में दो स्वर्ण दिलाए थे। वहीं, तरणताल पर अपना जलवा लगातार बिखेर रहे भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
श्रीहरि नटराज ने 25.38 सेकंड का समय निकाला। वह सेमीफाइनल में आठवें नंबर पर रहे थे। शीर्ष आठ तैराकों ने ही एक अगस्त को होने वाले फाइनल में जगह बनाई, जबकि अनुभवी साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में नौवें स्थान पर रहे।
भारत के कुल पदको की संख्या 6 हो गयी है और अब भारत 6वे स्थान पर पहुँच गया है।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)