कालाढूँगी में मुख्यमंत्री सहायता राशि के चेक वितरित किए गए, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत रहे उपस्थित

नीरज तिवारी, कालाढूंगी। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कालाढूँगी तहसील में मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरत मंद लोगों के आए चेकों का वितरण किया। यहां लगभग 21 लोगों को बीमारी के इलाज, गरीब परिवार की पुत्री के विवाह के मुख्यमंत्री राहत कोष से आए चेक दिए गए।आज कालाढूगी तहसील मे विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभार्थियों को चेक का वितरण किया। इस अवसर पर 3.50 लाख रू के कुल 21 चेक वितरित किये गए।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कहा कि उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर है। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रयास से जरूरतमंद लोगों को यह धनराशि वितरित की जा रही है। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक बंशीधर भगत का आभार व्यक्त करते हैं।

इस दौरान उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, महामंत्री हरीश मेहरा, मनमोहन बसेड़ा, कुंदन बसेड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।

Himfla
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,