![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/02/20240216_160536-780x470.jpg)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/04/Ad-XorbitEv.jpeg)
उत्तराखंड रोडवेज की बस संख्या UK 07 PA 2852 आज सुबह करीब 10 बजे रुद्रप्रयाग जिले में पलट गई।
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/02/20240216_160542.jpg)
आज रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत नरकोटा से कुछ पहले एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2024/02/20240216_160546.jpg)
जानकारी के अनुसार रोडवेज बस द्वाराहाट से देहरादून जा रही थी। बस में
करीब 30-35 सवारियां बैठी हुई थी। मौके पर सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजा गया। कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं, गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है। चोटिल व्यक्तियों को 108 तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया है।
दुर्घटना की कारण का पता लगाया जा रहा है।
![Himfla](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/07/Himfla-Logo.png)
![](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2023/07/Ad-RedRice.jpeg)
![Ad](https://uksangam.in/wp-content/uploads/2022/08/Ad-Reeta-Pandey.jpeg)