भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

कालाढूँगी/हल्द्वानी – नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत का आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। एक निजी बैंक्वेट हॉल मे आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भाजपा नेता विकास भगत का कार्यकर्ताओ ने फूलों से जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने विकास भगत को प्रवक्ता बनने पर शुभकामनाएं देते हुऐ सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ भाजपा पार्टी की नीतियों को जनता तक ले जाने का आह्वान करते हुऐ कहा की विकास भगत एक ऊर्जावान नेता है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप मे विकास ने भाजपा से युवाओं को अच्छी संख्या मे जोड़ा।

इस अवसर पर नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने विकास भगत को बधाईयां देते हुऐ कहा की विकास एक अच्छे कार्यकर्त्ता है और अब प्रवक्ता का कार्य अच्छे से करेंगे। विकास के प्रवक्ता बनने से उत्तराखंड भाजपा को मजबूती मिलेगी।

हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विकास भगत को शुभकामनायें देते हुऐ कहा की विकास को पार्टी कार्य का लम्बा अनुभव है जिसका फायदा विकास को प्रवक्ता पद के कार्य करने मे मिलेगा।

इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम मे बोलते हुऐ प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन महामंत्री अजेय कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की आज पुष्कर सिंह धामी जी के एक वर्ष पूरे हुऐ है जो शानदार और अभूतपूर्व रहे है। इस एक वर्ष मे पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जनता की तमाम जन आकांशाओ को पूर्ण किया है।जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया, आज वह उम्मीद और विश्वास पर पुष्कर सिंह धामी खरे उतर रहे है। प्रदेश को नकल माफियाओं के रैकेट से मुक्ति दिलाने के लिए आज प्रदेश मे भारत का सब से कठोर नकल विरोधी कानून लागू हो चुका है। पुष्कर सिंह धामी की ही सरकार है जिसमें युवा बिना नकल के भय के शांत मन और बिना तनाव के परीक्षा दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर कार्य चल रहा है। प्रदेश के अंदर कठोर धर्मांतरण कानून लागू किया जा चुका है। विकास ने कहा की उत्तराखंड सरकार के बजट से सरकार की समाज के हार वर्ग हो साथ ले कर चलने की मंशा साफ है। आज प्रदेश मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से G20 का सम्मलेन आयोजित हो रहा है जो उत्तराखंड को विश्व पटल पर पहचान दिलाएगा जिस से उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक व योग की राजधानी बनने में मदद मिलेगी और कॉर्बेट को विश्व मे पहचान मिलने से पर्यटन से राजस्व में वृद्धि होगी और स्वरोजगार बढ़ेगा।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक संनवाल और कमल पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड, धीरज पाण्डेय, राजू नेगी, नवीन भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, कैलाश भगत, संदीप संनवाल, प्रदेश सह मिडिया प्रभारी गौरव जोशी, त्रिलोक निगल्टिया, प्रकाश पटवाल, दीपक बिष्ट, भुवन आर्य, महेन्द्र कश्यप, प्रमोद तोलिया, महेश खुल्बे, चंदू आर्य, शान्ति भट्ट, सुमित्रा प्रसाद, प्रवीण जोशी, कंचन उप्रेती, रवि कुरिया, दिगंबर भोजक, मोहित मिश्रा, दयाल पांडे, के.सी त्रिपाठी, सुनील जोशी, कोस्तुभ जोशी, विपिन जंतवाल, शोबन सिंह, पंकज निगल्टिया, प्रमोद पंत, गोविद बर्थी, कुंदन भाकुनी, कमल पड़लिया, वीरेंद्र कपकोटी, समेत हजारों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Himfla
Ad

Neeraj Tiwari

Reporter, Photographer, Artist, Writer, Social Activist,