बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बने विवादों का केंद्र।बयान के विरोध मे धारा चौकी मे दी तहरीर

सत्ता पक्ष के नेताओं के होठों पर इन दिनों कांग्रेस पार्टी के नेता टकटकी लगाएं बैठे और इंतजार कर रहें है कि कब वो कुछ कहें और कांग्रेस पार्टी उसका मुद्दा बनाकर जनता में अपनी सक्रियता दर्ज़ करा सके। ताज़ा मामला है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) से जुड़ा है। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एडवोकेट देवेंद्र सिंह राणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस में तहरीर दी है।

देहरादून स्थित धारा चौकी में दी गई तहरीर के अनुसार शिकायतकर्ता पुरोला निवासी देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वो पेशे से अधिवक्ता हैं और वे राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं और साथ ही साथ वर्तमान में कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं।

दरअसल हाल ही में अपने हल्द्वानी दौरे पर महेंद्र भट्ट ने बयान दिया था कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उस घर पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।

महेंद्र भट्ट ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा था कि ऐसे घरों के फोटोज खींच कर उन्हें भेजें।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान

इस बयान के बाद हंगामा मचा था। कांग्रेस ने भी महेंद्र भट्ट के इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद महेंद्र भट्ट खुद भी सफाई देने पर उतर आए थे। उन्होंने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। हालांकि अब उत्तरकाशी के पुरोला के एडवोकेट डीएस राणा ने महेंद्र भट्ट के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
देवेंद्र सिंह राणा का तर्क है कि उनका यह बयान धमकाने, तानाशाहीपूर्ण व सत्ता की हनक है।

वहीं इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि –

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की सफाई

“उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। उन्होंने ये कहा था कि जिस घर में तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता है। इस राष्ट्र में तिरंगा लहराने में भला किसको परेशानी हो सकती है।”

Himfla
Ad

Pahadi Bhula

Author has been into the media industry since 2012 and has been a supporter of free speech, in the world of digitization its really hard to find out fake news among the truth and we aim to bring the truth to the world.