अनोखा खुलासा: देश के इन 11 राज्यों व UTs में महिलाओं के पुरुषों से ज्यादा सेक्स पार्टनर, टाॅप पर है ये राज्य

देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर पुरुषों के मुकाबले औसतन ज्यादा हैं। लेकिन ऐसे पुरुषों की संख्या करीब 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसे सेक्स पार्टनर से संबंध बनाएं हों जो उनकी पत्नी न हो या कभी साथ न रही हो। यह आंकड़ा महिलाओं के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसी महिलाओं की संख्या 0,.5 फीसदी ही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के डेटा में यह जानकारी सामने आई है। इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया है। इस सर्वे में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है।

राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी और तमिलनाडु ऐसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं। राजस्थान ऐसे राज्यों में शीर्ष पर है, जहां महिलाओं के औसतन 3.1 पार्टनर रहे हैं, जबकि पुरुषों का आंकड़ा 1.8 का ही है। वहीं ऐसे पुरुषों की संख्या 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसी महिलाओं से संबंध बनाए, जो उनकी पत्नी नहीं हैं और न ही लिव इन में रहे हैं। ऐसी महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बेहद कम है और 0.5 फीसदी ही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में यह बात सामने आई है, जो 2019 से 21 के दौरान देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया गया। इस सर्वे में सामाजिक-आर्थिक डेटा के बारे में भी बताया गया है।
सोर्स: जनता से रिश्ता

Himfla
Ad

Pahadi Bhula

Author has been into the media industry since 2012 and has been a supporter of free speech, in the world of digitization its really hard to find out fake news among the truth and we aim to bring the truth to the world.