बिग ब्रेकिंग: मंगलयान (MOM) मिशन का अंत, इसरो का विमान से संपर्क टूटा

पिछले आठ वर्षों से मंगल ग्रह (Mars) की कक्षा (Mars orbit) से महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रहे भारत (India) के मंगलयान (Mangalyaan) का ईंधन खत्म हो गया है और बैटरी भी खत्म हो गई है। इसी के साथ मंगलयान का वैज्ञानिकों से संपर्क टूट गया है। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा दी गयी है। ििइसरो के मुताबिक अब मंगलयान से संपर्क की कोई उम्मीद नही है।

मंगलयान द्वारा लालग्रह की ली गयी तस्वीर


इसरो द्वारा बताया गया कि इन आठ वर्षों में मंगलयान द्वारा मार्स की सतह पर बड़े वैज्ञानिक शोध किये जिनसे यह जाने में मदद मिली कि कैसे लाल ग्रह से वातावरण गायब हुआ होगा।
इस साथ ही इस मिशन ने कई शोधकर्ताओं को शोध करने का मौका दिया।

5 नवम्बर 2013 को लांच किया गया मंगलयान 300 दिन की यात्रा कर 24 सितंबर 2014 को मंगल ग्रह के कक्ष में स्थापित किया गया था। इस मिशन को पहली बार मे करने वाला भारत दुनिया का पहला देश भी बना था। 6 महीने के इस मिशन ने पूरे 8 साल कार्य किया और इस उपलब्धि suprathermal’ Argon-40 atoms की खोज मानी जाती है। इस मिशन को MOM नाम दिया गया था।

Himfla
Ad

Pahadi Bhula

Author has been into the media industry since 2012 and has been a supporter of free speech, in the world of digitization its really hard to find out fake news among the truth and we aim to bring the truth to the world.