भारत जोड़ो यात्रा से पहले,कांग्रेस पार्टी का उड़ा यूट्यूब चैनल।

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने कहा कि हमारा YouTube चैनल ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ को डिलीट कर दिया गया। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं। पार्टी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे कि इसका क्या कारण है। टेक्नीकल गड़बड़ी या हैकिंग की वजह से ऐसा हुआ है। हमें जल्द ही यूट्यूब पर वापस लौटने की उम्मीद है।


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर से
कांग्रेस सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी। 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। कांग्रेस नेताओं के हाथ में तिरंगा दिखेगा।
150 दिन तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा।

Himfla
Ad